शासकीय आईटीआई दल्लीराजहरा में 19 नवंबर को होगा विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, चार प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
शासकीय आईटीआई दल्लीराजहरा में 19 नवंबर को होगा विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, चार प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी भाग
दल्लीराजहरा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) दल्लीराजहरा, जिला बालोद में आगामी 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की चार प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियां अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), एमआरएफ टायर्स (MRF Tyres), सोलर मैन्युफैक्चरिंग (Solar Manufacturing) एवं याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Yazaki India Pvt. Ltd.) भाग लेंगी।
इस कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों के नियमानुसार प्रतिमाह 17,500 रुपये से 19,500 रुपये तक का आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाएगा।
तीन वर्षों के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी ले सकेंगे भाग
इस प्लेसमेंट ड्राइव में पिछले तीन वर्षों के सभी आईटीआई उत्तीर्ण (Passout) प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हो सकते हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि 19 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे संस्था परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है।
ये दस्तावेज लाना अनिवार्य
साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा फोटो लाना आवश्यक होगा।
1. आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र।
2. आधार कार्ड।
3. हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो।
संस्था के प्राचार्य ने क्षेत्र के अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9993778045 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव क्षेत्र के बेरोजगार आईटीआई युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।