*नवगठित शाला प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर किया कार्यकाल का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं*

*नवगठित शाला प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर किया कार्यकाल का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं*

*नवगठित शाला प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर किया कार्यकाल का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं*
*नवगठित शाला प्रबंधन समिति ने पौधरोपण कर किया कार्यकाल का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं*
खरोरा,13 नवंबर 2026 :- पीएम श्री भारत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिंदी-अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, खरोरा में नवगठित शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा पौधरोपण कर अपने नए कार्यकाल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दुष्यंत साहू, उपाध्यक्ष विजय साहू, सीमा कुम्भकार सहित सदस्य संत नवरंगे, भानु प्रताप भट्ट, पंकज चौहान, राजेंद्र निर्मलकार, रवीना कुर्रे, सुनीता देवांगन, दुर्गा कौशिक, शकुंतला कोसले, अनिल कुर्रे, नरेंद्र देवांगन, लोकेश्वरी वर्मा, मनीषा गेन्डरे, पुष्पा डहरिया, वेदराम यादव, ताकेश्वर देवांगन, धीरेन्द्र यादव, राजाराम सिंहा, गीतांजली देवांगन, निशा साहू, डिगेश्वरी देवांगन, नेहा चौहान, अनुसूइया बघेल, रजनी मिंज (विद्यालय प्राचार्य ), शेखर देवांगन (स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचित सदस्य), शाहिना परवीन, संगीता नायक,  रजनी त्रिपाठी, रीतारानी वर्मा, प्रिया संघवी, नीतू यादव (विद्यालय के शिक्षक) एवं अन्य सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने नवगठित शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। शाला प्रबंधन समिति की जिम्मेदारी है कि वह विद्यालय के शैक्षणिक, सामाजिक एवं भौतिक विकास में सक्रिय सहभागिता निभाए।

उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच एवं सामूहिक जिम्मेदारी के साथ विद्यालय के विकास कार्यों में योगदान दें। 
शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष दुष्यंत साहू, उपाध्यक्ष विजय साहू, सीमा कुम्भकार एवं समस्त सदस्यों ने पौधरोपण के माध्यम से कार्यकाल की शुरुआत को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ शिक्षा और संस्कारों के विकास का संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकीय स्टॉफ उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3