बेमेतरा:-वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का जनजागरण अभियान तेज : आशीष छाबड़ा
मंडल देवरबीजा के ग्राम डंगनिया में आयोजित हुई मंडल स्तरीय जन चौपाल, मतदाता अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
मेघू राणा बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला द्वारा “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन मंडल देवरबीजा के ग्राम डंगनिया में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, मतदाताओं के अधिकारों के प्रति जनजागरूकता तथा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के विषय पर आमजन के बीच संवाद स्थापित करना रहा। जन चौपाल में कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता के वोट की अहमियत को रेखांकित करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार केवल एक संवैधानिक अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य और लोकतंत्र की दिशा तय करने की सबसे बड़ी ताकत है।
जन चौपाल में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के हाथों में होती है और जनता की इसी शक्ति का आधार उसका मताधिकार है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी, मताधिकार से वंचित किए जाने या निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े होते हैं, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की मूल भावना और आम नागरिक के अधिकारों की रक्षा का जनआंदोलन है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक नागरिक का वोट सुरक्षित होगा और निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर पर जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करें तथा लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के इस अभियान में आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता अधिकारों की सुरक्षा तथा संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कांग्रेस पार्टी का संकल्प है कि हर वोट की गरिमा बनी रहे, हर मतदाता का अधिकार सुरक्षित रहे और देश का लोकतंत्र मजबूत रहे। इस अवसर पर विवेक राजपूत सुरेश दुबे दुबे, छगन साहू, तरण निर्मलकर संतोष साहू सहदेव साहू चंद्रशेखर शर्मा प्रदीप साहूललित विश्वकर्मा खिलेश साहू गांधी रामसाहू हरि प्रेम संतोष साहू सुरेश साहू शत्रुघ्न साहू विजय साहू योगिता साहू रामविलास निषाद मानसिह साहू सुदर्शन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।