*अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि पर स्वाति सोनी का भव्य सम्मान,*

*अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि पर स्वाति सोनी का भव्य सम्मान,*

*अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि पर स्वाति सोनी का भव्य सम्मान,*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*अंतरराष्ट्रीय खेल उपलब्धि पर स्वाति सोनी का भव्य सम्मान,*
खरोरा। 
थाईलैंड के पटाया में आयोजित ओपन मास्टर इंटरनेशनल गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली आदर्श महाविद्यालय, दतरेंगा की फैकल्टी श्रीमती स्वाति सोनी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उनका तिलक लगाकर, एनएसएस इकाई द्वारा सलामी देकर, पुष्पवर्षा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (मोमेंटो) एवं ₹11,000 की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संचालक विवेक सक्सेना ने स्वाति सोनी की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। वहीं श्रीमती स्वाति सोनी ने अपने खेल अनुभव साझा किए और सम्मान के लिए महाविद्यालय प्रबंधन एवं सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर आदर्श महाविद्यालय एवं आदर्श नर्सिंग इंस्टीट्यूट की प्राचार्य सहित दोनों संस्थानों के शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वाति सोनी की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी सफलता से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिलेगी।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3