*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: युवाओं को नशामुक्त और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की संचालिका बीके स्वाति दीदी सम्मानित*

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: युवाओं को नशामुक्त और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की संचालिका बीके स्वाति दीदी सम्मानित*

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: युवाओं को नशामुक्त और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की संचालिका बीके स्वाति दीदी सम्मानित*
सादर प्रकाशनार्थ प्रेस विज्ञप्ति।  

*छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: युवाओं को नशामुक्त और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ बिलासपुर की संचालिका बीके स्वाति दीदी सम्मानित*
03 नवंबर 2026, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय 'छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026' समारोह में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर की मुख्य शाखा (टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन) की संचालिका आदरणीय ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस वर्ष छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई थी, जो महिला सशक्तिकरण और युवा ऊर्जा को नई दिशा देने के संकल्प को रेखांकित करती है। इसी थीम के अनुरूप, बिलासपुर जिले में युवाओं को नशे के विनाशकारी दुष्प्रभावों से बचाने, उन्हें व्यसनमुक्ति के प्रति जागरूक करने तथा समाज में आध्यात्मिक व सामाजिक चेतना का संचार करने के लिए बीके स्वाति दीदी को पुष्प गुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गरिमामयी मंच पर सम्मानित किया गया।
गरिमामयी उपस्थिति
बिलासपुर में आयोजित इस भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर एवं कार्यक्रम में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, बिलासपुर महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष माननीय राजा पांडेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री रजनीश सिंह तथा नगर पालिक निगम के सभापति श्री विनोद सोनी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे संभागायुक्त श्री सुशील जैन, पुलिस महानिरीक्षक (IG) श्री रामगोपाल गर्ग, मुख्य वन संरक्षक (CCF) श्री मनोज पांडेय, जिलाधीश (कलेक्टर) श्री संजय अग्रवाल तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्री संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बीके स्वाति दीदी का संकल्प
सम्मान प्राप्त करने के उपरांत ब्रह्माकुमारी स्वाति दीदी ने इस सम्मान को ईश्वर की प्रेरणा तथा  छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन बिलासपुर का सहृदय धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को यदि सही समय पर आध्यात्मिकता से जोड़ दिया जाए, तो वे न केवल हर प्रकार के व्यसनों से दूर रहेंगे बल्कि देश के सशक्त नागरिक बनेंगे। राजयोग भवन, बिलासपुर भविष्य में भी युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।
ईश्वरीय सेवा में,
बीके स्वाति 
राजयोग भवन, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, बिलासपुर (छ.ग.)

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3