रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर विद्यार्थियों को अपनी भाषा-संस्कृति पर गर्व करने का दिया संदेश*
*छत्तीसगढ़ी हमर संस्कृति, संस्कार अउ पहचान के अभिन्न हिस्सा – रजनी मिंज*
खरोरा :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस उत्साह एवं सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, रीतारानी वर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव ने विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ी भाषा की महत्ता बताते हुए अपनी मातृभाषा, संस्कृति एवं परंपराओं पर गर्व करने का संदेश दिया।
प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमर संस्कृति, संस्कार अउ पहचान के अभिन्न हिस्सा है। एमा हमर पुरखा मन के विरासत, छत्तीसगढ़ के माटी के महक अउ मया के मिठास बसे हे।
व्याख्याता शाहिना परवीन, रीतारानी वर्मा, योगेंद्र त्रिपाठी, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककथाएं, तीज-त्योहार, रीति-रिवाज और सामाजिक जीवन की आत्मीयता समाहित है। मातृभाषा हमारी भावनाओं को सहज रूप से व्यक्त करने का माध्यम है और पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण आधार है।
विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी क्षेत्रीय भाषा के महत्व से परिचित कराना, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना तथा उनमें मातृभाषा के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत व्याख्याता हरीश देवांगन, डोमार सिंह यादव, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, जयंती साहू, प्रिया संघवी, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, योगेंद्र त्रिपाठी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव सिंह ठाकुर, शिवांगी निषाद, यामिनी चंद्राकर, कुलेश्वर पाटिल यश अमलानी, कन्हैया चतुर्वेदी, आकाश परिहार एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।