बेमेतरा:-धान खरीदी में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया है धोखा आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-धान खरीदी में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया है धोखा आशीष छाबड़ा

बेमेतरा:-धान खरीदी में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया है धोखा आशीष छाबड़ा
बेमेतरा:-धान खरीदी में भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किया है धोखा आशीष छाबड़ा
मेघू राणा बेमेतरा।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ धोखा किया है धान खरीदी के लिए पूर्व में जिस तरह के रोड़े अटका कर धान खरीदी प्रारंभ की गई है और उसमें भी 15 जनवरी तक का समय दिया गया है जबकि इस वर्ष अर्णव एवं अकवान तूफान के चलते छत्तीसगढ़ में वैसे भी किसानों की खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है ज़मीन गीली है मशीन खेतों में जा नहीं पा रही हैं किसानों को धान की लुवाई करना ही महंगा पड़ रहा है ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी के लिए जो समय तय किया है उसमें धान खरीदी संभव नहीं दिखती वहीं दूसरी ओर सरकार ने किसानों को पहले तो ऋण पुस्तिका में जितने खातेदारों के नाम है उन सभी के नाम से धान का पंजीयन कराए जाने को लेकर किसानों को परेशान किया और जब कांग्रेस ने यह मुद्दा जोर-जोर से उठाया तो सरकार ने पुरानी स्थिति बहाल की किंतु अब तक किसानों की फसल हानि को लेकर भाजपा सरकार चुप्पी बरत्ती आ रही है जिससे पूरी आशंका है कि तूफान के चलते हुए नुकसान में भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी नहीं है यह पूरा नुकसान किसानों को अकेले ही झेलना होगा और सोने में सुहागा 2023 के बाद से अब तक धान की कीमतों का एक ही रेट 3100 रुपए  से खरीदना जबकि आज वर्ष 2026 चल रहा है भाजपा किसानों को वर्ष 2023 में स्वप्न बाग दिखाकर उनसे धोखा करके सत्ता में आई है आज किसी का खर्च वर्ष 2023 की तुलना में बहुत ज्यादा बढ़ चुका है और ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 3100 रुपए क्विंटल में धान खरीदी महज छलावा है  जब से भाजपा सत्ता में आई है छत्तीसगढ़ प्रदेश का किसान रो रहा है पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आशंका जताई है कि अभी तो धान की खरीदी ठीक से प्रारंभ भी नहीं हो पाई है समय कम बचा है आने वाले समय में किसानों को धान में नमी के नाम से परेशान किया जाएगा अब तक किसानों का फसल नुकसान का सर्व नहीं कराया गया है प्रदेश के पटवारी लगभग महीनेभर की हड़ताल के बाद वापस आए हैं और खाली हाथ आए हैं कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में अराजक स्थिति बनी हुई है किसान से लेकर कर्मचारी तक सभी भाजपा सरकार से परेशान है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3