*डौंडीलोहारा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं मितानिन दिवस का हुआ आयोजन*

*डौंडीलोहारा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं मितानिन दिवस का हुआ आयोजन*

*डौंडीलोहारा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं मितानिन दिवस का हुआ आयोजन*
*डौंडीलोहारा में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं मितानिन दिवस का हुआ आयोजन*
 
*जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने मितानिनों का किया सम्मान*
   *डौंडीलोहारा :-* ब्लॉक मुख्यालय डौंडीलोहारा में ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति विकासखंड डौंडीलोहारा के तत्वावधान में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं मितानिन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिन बहनों का अतिथियों द्वारा उन्हें साड़ी भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रभा रामलाल नायक सभापति जिला पंचायत बालोद, चुन्नी मानकर सभापति जिला पंचायत बालोद, कांति प्रकाश सोनबरसा अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा, राजाराम तारम सदस्य जिला पंचायत बालोद, डौंडी लोहारा विधायक प्रतिनिधि, जयलाल मालेकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडी लोहारा,तेजेश्वनी दुर्गा जनपद सदस्य, देव राणा जनपद सदस्य, समस्त सरपंच व समस्त जप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी गण आदि शामिल हुए। समारोह के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मितानिनों की निस्वार्थ सेवा और वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा किए गए अदम्य साहसपूर्ण एवं अतुलनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि हमारी मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्ची प्रहरी और रीढ़ हैं। बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात गांव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल करना एक बेहद पुनीत कार्य है। विशेष रूप से कोरोना महामारी के उस भयावह दौर में, जब लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे, तब हमारी मितानिन बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर जाकर सर्वे किया, लोगों को जागरूक

 किया और टीकाकरण अभियान को सफल बनाया। आज उन्हें सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। जिला पंचायत सभापति प्रभा रामलाल नायक ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है और गांवों को स्वस्थ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी मितानिन दीदियां निभा रही हैं। उनकी निस्वार्थ सेवा भावना अनुकरणीय है। कोरोना संकट के समय मितानिनों ने फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में जो अतुलनीय योगदान दिया, उसे समाज कभी भुला नहीं सकता। स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आमजनों को एक ही छत के नीचे बेहतर जांच और उपचार का लाभ मिल रहा है, जिसके लिए आयोजक समिति बधाई की पात्र है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष कांति प्रकाश सोनबरस ने कहा कि गांव की गलियों से लेकर अस्पताल तक हर सुख-दुख में मितानिन बहनें एक परिवार के सदस्य की तरह खड़ी रहती हैं। कोरोना काल में क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था संभालने से लेकर जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाने तक उनका कार्य अद्वितीय रहा है। उनकी इस निःस्वार्थ सेवा के सम्मान में आज का यह कार्यक्रम समर्पित है। इस सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन बहनें एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3