बेमेतरा:-माँ लक्ष्मी उत्सव एवं भव्य जगराता झरना मानस परिवार एवं जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
बेमेतरा:-माँ लक्ष्मी उत्सव एवं भव्य जगराता झरना मानस परिवार एवं जगराता कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू, माता रानी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
मेघू राणा बेमेतरा । ग्राम पंचायत नया ढाबा (भिंभौरी) में जय माँ लक्ष्मी उत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित माँ लक्ष्मी पूजन उत्सव एवं भव्य जगराता कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विराजित माँ लक्ष्मी जी के दिव्य दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम में झरना मानस परिवार एवं जगराता कार्यक्रम बोरसी (भीमभौरी) की कलाकार झरना साहू की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। माता रानी के मधुर भजनों और जयकारों से पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।
इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माँ लक्ष्मी की आराधना हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषक उन्नति योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि विकास की मुख्यधारा का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का संरक्षण भी आवश्यक है। ग्रामवासियों की एकजुटता और सामूहिक सहभागिता से ही गांवों में विकास, सद्भाव और खुशहाली का वातावरण निर्मित होता है।
अंत में विधायक श्री साहू ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को भव्य धार्मिक आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए माँ लक्ष्मी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच समिति के समक्ष सदस्य भाजपा नेता रोहित साहू, सौरभ साहू योगेश धीवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, श्रद्धालुजन एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।