सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार रायपुर में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार,रोहणीपुरम रायपुर में आज दिनांक 14 नवंबर 2026 दिन शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के उपलक्ष्य में बाल दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, एवं ओम के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ उसके बाद भैय्या बहनो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भाषण, गीत, सामूहिक गीत, और खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।कक्षा एकादश के बहनो ने नेहरू जी के जीवन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री जुड़ावन सिंह ठाकुर जी (पूर्व अध्यक्ष- सरस्वती शिक्षा संस्थान, एवं मध्य क्षेत्र
उपाध्यक्ष), विशेष अतिथि श्री राम कुमार वर्मा जी (प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख - सरस्वती शिक्षा संस्थान), श्रीमती उत्तरा वर्मा (विद्यालय के प्राचार्य), श्री गिरीश चंद्र वर्मा (विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य), समस्त आचार्यगण एवं भैय्या बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर शांति मंत्र के साथ समापन किया गया।यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य के मार्गदर्शन से कन्या भारती के प्रमुख श्रीमती सपना अग्रवाल दीदी एवं श्रीमती अनामिका कटकवार दीदी के सहयोग से सम्पन्न हुआ।