*ग्राम मुड़पार में परंपरागत मड़ई-मातर का भव्य आयोजन, राउत नाचा और लोककलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन*

*ग्राम मुड़पार में परंपरागत मड़ई-मातर का भव्य आयोजन, राउत नाचा और लोककलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन*

*ग्राम मुड़पार में परंपरागत मड़ई-मातर का भव्य आयोजन, राउत नाचा और लोककलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*ग्राम मुड़पार में परंपरागत मड़ई-मातर का भव्य आयोजन, राउत नाचा और लोककलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन*
खरोरा
ग्राम मुड़पार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी परंपरा और संस्कृति का निर्वहन करते हुए मड़ई-मातर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम यादव समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन में विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यादव समाज के सदस्यों ने विशेष पारंपरिक वेशभूषा धारण कर अपनी शानदार नृत्यकला एवं अखाड़ा प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना दिया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक एवं सराहनीय प्रदर्शन आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गढ़वा बाजा की शानदार प्रस्तुति रही। कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इसके साथ ही आकर्षक मीना बाजार भी लगाया गया, जो पूरे अंचल में चर्चा का विषय रहा। मेला देखने के लिए क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आसपास के गांवों से आए लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के प्रसाद स्वरूप विशाल खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर यादव समाज के अध्यक्ष एवं सचिव ने राउत नाचा की परंपरा और उसके सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राउत नाचा छत्तीसगढ़ का अत्यंत प्रसिद्ध एवं पारंपरिक लोकनृत्य है। यह मुख्य रूप से यादव समुदाय द्वारा दीपावली के बाद भाई दूज के अवसर पर प्रतिवर्ष किया जाता है। इसे कहीं-कहीं गहिरा नाच के नाम से भी जाना जाता है। यह लोकनृत्य भगवान श्रीकृष्ण के प्रति भक्ति, शौर्य और विजय का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि यादव समाज स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का वंशज मानता है। मान्यता के अनुसार, कंस वध के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण की विजय की खुशी में इस नृत्य परंपरा की शुरुआत हुई थी। राउत नाचा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यादव समाज की आस्था, गौरव, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में यादव समाज के जीवराखन यादव, मनीराम यादव, मूलचंद यादव, सुकचंद यादव, अशोक यादव, दिनेश कुमार यादव, चैनू बिहारी यादव, भरत यादव, मेकरावल यादव सहित यादव समाज के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों एवं ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

अंत में सभी ने एकजुट होकर अपनी गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
जय यादव! जय माधव!
भगवान श्रीकृष्ण की जय!
सहाड़ा देवता की जय! गौ माता की जय!

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3