*ग्राम अड़सेना में भव्य सुवा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, विधायक अनुज शर्मा एवं वेद राम मनहरे हुए शामिल*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*ग्राम अड़सेना में भव्य सुवा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन, विधायक अनुज शर्मा एवं वेद राम मनहरे हुए शामिल*
खरोरा
आर्यन स्टार ग्रुप अड़सेना के तत्वावधान में ग्राम अड़सेना में भव्य पारंपरिक सुवा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं पद्मश्री  अनुज शर्मा  तथा अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष  वेद राम मनहरे जी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक सुवा नृत्य की सराहना की। वहीं विधायक  अनुज शर्मा ने अपने गायन की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित ग्रामवासियों का दिल जीत लिया। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों एवं ग्रामवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों की मधुर धुनों के बीच सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।
अतिथियों ने ऐसे आयोजनों को छत्तीसगढ़ की लोककला, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आर्यन स्टार ग्रुप अड़सेना एवं समस्त आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3