*धरसींवा विधानसभा में जल्द शुरू होगी ‘सेवा संवाद यात्रा’, 25 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे विधायक अनुज शर्मा**
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*धरसींवा विधानसभा में जल्द शुरू होगी ‘सेवा संवाद यात्रा’, 25 दिनों तक गांव-गांव पहुंचेंगे विधायक अनुज शर्मा**
खरोरा
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही ‘सेवा संवाद यात्रा’ का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी संबंध में धरसींवा स्थित विधायक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी यात्रा की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि धरसींवा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा जी द्वारा आगामी ‘सेवा संवाद यात्रा’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा लगातार 25 दिनों तक चलेगी। इस दौरान विधायक अनुज शर्मा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और शहर का सघन दौरा कर आमजन से सीधे रूबरू होंगे। यात्रा के दौरान नन्हे बच्चों, युवाओं, माताओं-बहनों, किसानों एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना जाएगा।
इस दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी भी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
‘सेवा संवाद यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर विकास कार्यों का फीडबैक लेना, क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को करीब से समझना तथा जनसंवाद के माध्यम से उनके त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी पहल करना है।
इस यात्रा के माध्यम से विधायक अनुज शर्मा क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित कर जनसेवा और विकास के संकल्प को और मजबूत करेंगे।