*बाल दिवस पर छड़िया स्कूल में सजी रचनात्मकता की रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*
*बाल दिवस पर छड़िया स्कूल में सजी रचनात्मकता की रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*
विकासखंड तिल्दा-नेवरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह और प्रेम के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है तथा उनकी जयंती को प्रतिवर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए आकर्षक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग
लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता, रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंगों और चित्रों के माध्यम से अपनी भावनाओं एवं विचारों को कागज पर उकेरा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती उपस्थित रहे। वहीं एनजीओ की कार्यकर्ता अंजलि बंजारे का आयोजन को
सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की खुशियों, अधिकारों, सपनों और प्रतिभाओं को सम्मान देने का अवसर है। बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास, अच्छी शिक्षा, संस्कार एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है, आवश्यकता केवल उसे पहचानने और निखारने के लिए उचित अवसर प्रदान करने की है।