धमतरी में राज्य महिला आयोग का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, 6 जिलों के अधिकारियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण
- धमतरी में राज्य महिला आयोग का एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, 6 जिलों के अधिकारियों को मिला कानूनी प्रशिक्षण
- राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न संभागों में महिलाओं के अधिकार, महिला सुरक्षा तथा महिलाओं से संबंधित विधिक कानूनों का प्रशिक्षण किये जाने के निर्देशानुसार माननीय अध्यक्ष डॉ. ममता साहू छ.ग. राज्य महिला आयोग मुख्य निर्वाचन आयोग के बाजू, शास्त्री चौक रायपुर की अध्यक्षता में जिला धमतरी के अतिरिक्त जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर एवं जिला बालोद के सखी वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर, केस वर्कर, मेडिकल पर्सन, संरक्षण अधिकारी, पुलिस पर्सन (वूमेन हेल्प डेस्क) तथा विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रशिक्षित किये जाने हेतु जिला-धमतरी में दिनांक 13.11.2026 को 01 दिवसीय अवेयरनेस प्रोग्राम स्थान-"कलेक्ट्रेट सभाकक्ष" जिला-धमतरी में समय-प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माननीय सदस्य श्रीमती सरला कोसरीय एवं माननीय सदस्य सुश्री दीपिका सोरी कलेक्टर महोदय श्री अबिनाश मिश्रा धमतरी, सचिव श्री रमेश साहू छ.ग. राज्य महिला आयोग रायपुर, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन देवहारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति दुर्गम एवं श्री महेश राम मरकाम प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला-धमतरी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में 06 जिलों के सखी वन स्टॉप सेंटर एवं संरक्षण अधिकारी, पुलिस तथा विधिक सेवा प्राधिकरण को निम्नांकित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान की गई, जिसका क्रमवार विवरण निम्नानुसार है:-
1. श्री आनंद पाठक, जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी द्वारा बाल अधिकार के संबंधित कानूनों के विषय में चर्चा (जेजे एक्ट, पॉक्सो) के संबंध में जानकारी दी गई।
2. श्री धनंजय तिवारी (Deputy Assistant Legal Aid Counsel) व श्री मयंक देवांगन (Assistant Legal Aid Defence Counsel) द्वारा महिलाओं के अधिकारों संबंधित कानूनों के संबंध में भारतीय न्याय संहिता, घरेलू हिंसा एवं महिलाओं से संबंधित अन्य कानूनों की तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
3. श्रीमती रागिनी मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुरूद जिला-धमतरी द्वारा महिलाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनों पर पुलिस की भूमिका एवं सखी वन स्टॉप सेंटर के साथ पुलिस विभाग के समन्वय पर जानकारी प्रदान की गई है।
4. दानिश हुसैन द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के विषयों में विस्तृत में जानकारी प्रदाय करते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस प्रकार आज दिनांक को आयोजित अवेयरनेस प्रोग्राम में माननीय अध्यक्ष महोदय एवं माननीय सदस्य महोदय के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकार एवं सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षार्थियों को जानकारी प्रदान की गई, जिसके उपरांत कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
उक्त दर्शित दिनांक को आयोजित कार्यक्रम में जिला-धमतरी के अतिरिक्त जिला रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, कांकेर एवं जिला बालोद के सखी वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर, केस वर्कर, मेडिकल पर्सन, संरक्षण अधिकारी, पुलिस पर्सन (वूमेन हेल्प डेस्क), विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला कार्यालय के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।