दुर्ग: भाजपा जिला एनजीओ प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित, 4 नवंबर को होगी परिचयात्मक बैठक
दुर्ग: भारतीय जनता पार्टी जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज ठाकरे ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति व मार्गदर्शन से जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक दिनेश सिंह, दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की सहमति से की गई।
घोषित कार्यकारिणी में 6 सह-संयोजक, 2 मीडिया प्रभारी, 2 आईटी सेल प्रभारी, 2 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय सह-प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष, 2 'मन की बात' प्रभारी सहित 58 सदस्यीय बड़ी कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी:
जिला सह-संयोजक: श्रीमती मोगरा देशमुख, श्रीमती गीता सोनी, श्रीमती ललिता सिंह, श्रीमती नीतिका पांडेय, श्रीमती रूपेश्वरी साहू एवं श्री निरंजन जैन।
जिला कोषाध्यक्ष: श्री सतीश यादव।
कार्यालय सह-प्रभारी: श्री किशोर कन्नौजे।
मीडिया प्रभारी: श्री सतीश बंजारे।
सोशल मीडिया प्रभारी: श्री कृष्णमूर्ति आर्य एवं श्री हिमांशु साहू।
आईटी सेल: श्री धर्मराज रावत (प्रभारी) एवं श्री भास्कर भट्टाचार्य (सह-प्रभारी)।
मन की बात: श्रीमती इंद्रपाल कौर (प्रभारी) एवं श्रीमती मीरा वर्मा (सह-प्रभारी)।
कार्यकारिणी सदस्य: श्रीमती शीला वाघमारे, श्रीमती रुक्मणी चतुर्वेदी, श्रीमती चंद्रकल्याण मिश्रा, श्री देवाशीष घोष, श्री कमलेश मंडलोई, श्री विनोद राय, श्री पवन वैष्णव, श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव, श्रीमती रुक्मणी मजूमदार, सुश्री आरती शर्मा, श्रीमती लता मानिकपुरी, श्रीमती विद्या प्रकाश कुंभकार, श्री अरुण सावरकर, श्रीमती पार्वती, श्री बालूराम वर्मा, श्री अभिषेक टंडन, श्री प्रशांत क्षीरसागर, श्री रवि सोनी, श्री संजय वासु सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता
जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने बताया कि देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में एनजीओ प्रकोष्ठ सक्रिय है। इसके माध्यम से कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले की यह टीम गांव-गांव और शहरों के हर वर्ग तक पहुंचकर योजनाओं का लाभ दिलाएगी। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूहों को ऋण व प्रशिक्षण दिलाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
4 नवंबर को परिचयात्मक बैठक
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की परिचयात्मक बैठक बुधवार, 4 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित की गई है। इस बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह तथा संभाग प्रभारी राकेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला संयोजक मनोज ठाकरे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।