*नहरडीह में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिला पेन व मिठाई का तोहफा*

*नहरडीह में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिला पेन व मिठाई का तोहफा*

*नहरडीह में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिला पेन व मिठाई का तोहफा*
*नहरडीह में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों को मिला पेन व मिठाई का तोहफा*
*नहरडीह, 14 नवंबर :-* शासकीय प्राथमिक शाला नहरडीह में शनिवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के  अवसर पर बाल दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा शाला परिसर बच्चों की चहल-पहल, तालियों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में सरपंच अनिल सायतोड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ शाला अध्यक्ष पुनाराम मारकण्डे, प्रधान पाठक सविता वर्मा एवं शाला सदस्य पूर्णिमा साहू और जसवंत साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से अत्यधिक स्नेह करते थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। उन्होंने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें मन लगाकर पढ़ना चाहिए और अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं गांव का नाम रोशन करना चाहिए।

बच्चों ने भी इस अवसर पर कविता, गीत एवं भाषण के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सरपंच अनिल सायतोड़े द्वारा सभी बच्चों को पेन वितरित किए गए, वहीं शाला समिति अध्यक्ष पुनाराम मारकण्डे द्वारा बच्चों को मिठाई वितरित की गई। पेन और मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
अंत में प्रधान पाठक सविता वर्मा और प्रदीप खुटे ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हैं। मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3