गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

रुद्र सेना एवम हिंदू रक्षा मंच गोसेवा आयोग हस्ताक्षर अभियान

भिलाई स्टील सिटी में संयुक्त हिंदू रक्षा मंच द्वारा गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

इस अभियान के अंतर्गत वार्ड, तहसील एवं जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं गोभक्त तन-मन-धन से सहयोग करते हुए जनमानस के बीच पहुंचकर अधिक से अधिक नागरिकों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं तथा इस जनहित अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

संयुक्त हिंदू रक्षा मंच के प्रदेश संयोजक मनोज ठाकरे के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में प्रशांत कुमार क्षीरसागर, उषा क्षीरसागर, गजानन बनछोर, ईश्वरी नेताम, नीलम साहू एवं संध्या दीदी प्रमुख रूप से अपना योगदान दे रहे हैं।
सभी नागरिकों एवं गोभक्तों से अपील है कि इस अभियान से जुड़कर हस्ताक्षर के माध्यम से अपना समर्थन प्रदान करें और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की इस मांग में सहभागी बनें।

जय गोमाता! जय हिंद! जय भारत!

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3