*स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.) के परिसर में आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य 'आनंद मेला' का आयोजन किया गया।*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.) के परिसर में आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य 'आनंद मेला' का आयोजन किया गया।*
खरोरा
स्व. रामप्रसाद देवांगन शासकीय महाविद्यालय खरोरा, जिला रायपुर (छ.ग.) के परिसर में आज दिनांक 02 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य 'आनंद मेला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वान्ह 11 बजे से मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सुनिता अनिल सोनी , विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष पुष्पेन्द्र पाध्याय, महाविद्यालय प्राचार्य रमेश कुमार साहू की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि के द्वारा रिबन काटकर किया गया।
आनंद मेले में स्वादिष्ट व्यंजन, हस्तशिल्प वस्तु और मनोरंजन आकर्षण का केंद्र रहा,
आनंद मेला महाविद्यालय प्रागंण में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के 24 स्टॉल लगाये थे। इनमें मुख्य रूप से स्वादिष्ट व्यंजन , छत्तीसगढ़ी व्यंजन, गुपचुप, चाट, भेल, मोमोज़, पुड़ी सब्जी, पकौड़ा, इडली, नड़डा रोल, दाबेली,चना - जोर, मैगी सहित विभिन्न प्रकार के चटपटे और लजीज व्यंजनों के स्टॉलों के साथ साथ दर्शकों और छात्रों के मनोरंजन के लिए कई तरह के फन गेम्स और हस्तशिल्प प्रदर्शनी विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित कलाकृतियों और हस्तशिल्प सामग्री का प्रदर्शन व विक्रय किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और आधुनिक बाजार व्यवस्था की समझ को बढ़ावा देना रहा जिसमें खरोरा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि सुमित सेन, क्षेत्र के पार्षद तामेश्वर मरकाम, जय प्रकाश यादव, गायत्री यादव, दिप्ती , पालकों और क्षेत्र के स्कूलों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को इस मेले का आनंद लेने तथा छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम का संचालन चुलेश्वर साहू और श्रीमती रचना मिश्रा के मार्गदर्शन में छात्रों द्वारा स्टॉल लगाया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक हिमांशु ध्रव, भगवती प्रसाद साहू, श्रीमती अंशु ध्रुव, कोमल प्रसाद, श्रीमती माध्वी पण्डया, श्रीमती तृप्ति त्रिपाठी, विष्णु गिरी, गेंदराम, कु. किरण पटेल एवं महाविद्यालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।