*अमन पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने दी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति*
रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*अमन पब्लिक इंग्लिश मिडियम स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने दी लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति*
खरोरा
अमन पब्लिक इंग्लिश मिडीयम स्कूल में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति को दर्शाते हुए विभिन्न पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सुआ नृत्य, राउत नाचा सहित छत्तीसगढ़ के अन्य पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती
अंजलि देवांगन ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और लोकपरंपराओं के प्रति सम्मान रखने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षिकाएं
श्रीमती अंजलि देवांगन, आकांक्षा देवांगन, माया राजपूत,प्रगति देवांगन, शालिनी जायसवाल, श्रीमती पिंकी पटेल, श्रीमती दुर्गा वर्मा, श्रीमती यशोदा यादव, मोना निर्मलकर, श्रीमती नम्रता यादव, मुस्कान वर्मा, फातिमा खान, शबनम खान, जागृति मार्कंडेय एवम स्कूल के सभी कर्मचारी प्रमोदनी दीदी, पुष्पा दीदी सभी उपस्थित थे।