*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षा व बचाव अभियान *

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षा व बचाव अभियान *

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षा व बचाव अभियान *
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

**जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर का विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षा व बचाव अभियान ***
खरोरा 
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से साइबर अपराध से सुरक्षा व बचाव पर विशेष शिविर के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
         इस अभियान के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं तथा आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अधिकार मित्र, शंकर लाल साहू,टोपेन्द्र वर्मा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहरेंगा, पीएम श्री में भरत देवांगन उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खरोरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगोली, कचना, शासकीय हाई स्कूल भड़हा तथा अन्य जगहों पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
       शिविर के माध्यम से जानकारी दी गई कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहा है। कम्प्यूटर, इंटरनेट व डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से जो गतिविधियां संचालित हो रही है,इन परिस्थितियों में मोबाइल, इंटरनेट और सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक उपयोग आवश्यक हो गया है। किसी भी अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट या APK  फाइल के लिंक पर क्लिक न करें, अज्ञात स्रोतों से प्राप्त एप्लीकेशन डाउनलोड अथवा इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी न दें, बैंक संबंधी जानकारी,पिन नंबर, आधार नंबर आदि किसी भी व्यक्ति से साझा न करें।
      शिविर में सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग पर जोर देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार का अश्लील फोटो, विडियो, अपने मोबाइल पर रखना, बिना अनुमति शेयर करना, प्रसारित करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
            साइबर अपराधियों द्वारा वित्तीय ठगी करने के लिए, वाट्सअप के माध्यम से पुलिस अधिकारी,सी बी आई अफसर बनकर सम्पर्क कर डर -भय, लालच, भावनाओं का सहारा लेकर, डिजिटल अरेस्ट कर ठगी को अंजाम देते हैं।ठगी की शिकार होने की स्थिति में तत्काल साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930, पर शिकायत दर्ज करायें, अपने बैंक को सूचना दें, सतर्क व जागरूक रहें।
          यह विशेष अभियान, माननीय अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के  निर्देशानुसार तथा माननीय सचिव महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। न्याय सबके लिए।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3