*जोरातराई में 27.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने दी सौगात*

*जोरातराई में 27.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने दी सौगात*

*जोरातराई में 27.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने दी सौगात*
*जोरातराई में 27.20 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने दी सौगात*
      *बालोद :-* ग्राम जोरातराई में कुल 27.20 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। इस गरिमाममय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने शिरकत की और जोरातराई के ग्रामीणों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। गाँव के चहुंमुखी विकास के लिए विभिन्न श्रेणियों में कुल 27.20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी जिसमें श्मशान घाट शेड एवं प्रतिक्षालय निर्माण: 6.20 लाख रुपये, प्रार्थना शेड (शासकीय माध्यमिक शाला): 10.00 लाख रुपये,सामुदायिक भवन निर्माण: 6.00 लाख रुपये और सी.सी. रोड निर्माण: 5.00 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल हैं। 
कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारे शासन की प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर संरचना तैयार होने से ग्रामवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को इनका पूरा लाभ मिल सके। गाँव में एक साथ इतने सारे विकास कार्यों के शुभारंभ से जोरातराई के रहवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। स्कूल में प्रार्थना शेड बनने से बच्चों को धूप और बारिश से राहत मिलेगी, वहीं श्मशान घाट शेड, प्रतिक्षालय और सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक व सांस्कृतिक आयोजनों में बड़ी सहूलियत होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांति सोनेश्वरी सभापति जिला पंचायत बालोद, पुष्पेन्द्र चंद्राकर पूर्व सदस्य जिला पंचायत बालोद, बृजलाल साहू सरपंच, डॉ लक्ष्मीकांत साहू उपाध्यक्ष भाजपा मंडल गुण्डरदेही, चंद्रशेखर उपसरपंच, रोमन सिंह साहू, हरिश्चन्द अंगारे, गोविन्द चंद्राकर, डिलेश्वर सोनेश्वरी, घनिया साहू, गोवर्धन साहू पंच, हेमबाई साहू, ऋचा ठाकुर, खेमिन धीवर, तेजेश्वरी अंगारे, जागेश्वरी साहू, गोदावरी साहू, कौशिक राम साहू समस्त पंचगण,रूखमणि साहू रोजगार साहायिका तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3