ग्राम नवागांव में भव्य शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई
धमधा (दुर्ग):
ग्राम पंचायत नवागांव में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकालकर समस्त ग्रामवासियों ने नम आंखों और श्रद्धाभाव से माता रानी को सादर विदाई दी।
शोभायात्रा के दौरान 'जय मां शीतला भजन मंडली' के कलाकारों ने भक्तिमय भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। मंडली में गायक के रूप में गजराज ठाकुर, दरबारी ठाकुर, धनऊ ठाकुर और मुकुत ठाकुर ने सुर बिखेरे। वहीं ढोलक वादन में कुमार ठाकुर, नारद ठाकुर, धनऊ ठाकुर और भीषय ठाकुर ने संगत दी। झांझ वादन बीश्राम ठाकुर एवं मंथीर ठाकुर द्वारा किया गया, जबकि छनकी वादन में इशर ठाकुर, शेत ठाकुर, रमेश नेताम, सेतुल ठाकुर और पारस ठाकुर ने समां बांधा।
कार्यक्रम में प्रस्तुत की गई 'नटखट झांकी' आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक माता की विदाई यात्रा में शामिल हुए।