बेमेतरा:-नवरात्रि पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जस गीतों में शामिल होकर हुए भक्तिमय

बेमेतरा:-नवरात्रि पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जस गीतों में शामिल होकर हुए भक्तिमय

बेमेतरा:-नवरात्रि पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जस गीतों में शामिल होकर हुए भक्तिमय
बेमेतरा:-नवरात्रि पर विधायक दीपेश साहू ने विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, जस गीतों में शामिल होकर हुए भक्तिमय
मेघू राणा बेमेतरा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपेश साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों एवं धार्मिक स्थलों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। विभिन्न दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं के बीच पहुँचकर उन्होंने क्षेत्र की धार्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं जनआस्था के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्राम तिवरैया में माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा माता सेवा गीत में शामिल होकर भक्तिमय वातावरण में भाव-विभोर हुए। वहीं ग्राम झलमला में विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा की आराधना की और ग्राम में आयोजित श्री निरंजन यादव जी के निवास पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त किया।
इसी क्रम में ग्राम रांका में माँ दुर्गा के विभिन्न पंडालों एवं माँ महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ग्राम खम्हरिया एम एवं छिराही में विराजमान माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। ग्राम दरगांव में रावण चौक, बाजार पारा स्थित दुर्गा पंडाल, श्री सिद्ध पीठ माँ महामाया मंदिर, राम मंदिर चौक में विराजमान महारानी दुर्गा तथा गौटिया पारा, वार्ड क्रमांक 06 में माता रानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
विधायक श्री साहू ने ग्राम खजरी में नवदुर्गा उत्सव मित्र मंडल द्वारा स्थापित दुर्गा पंडाल में माँ नवदुर्गा की आराधना की। ग्राम माटरा में श्री राजेश साहू, श्री रोमा लाल साहू एवं श्री रोहित साहू के निवास पर पहुँचकर जवारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। वहीं नगर पंचायत भीमभौरी के बाजार चौक एवं शेरा चौक में विराजमान माँ दुर्गा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अकोली के आश्रित ग्राम कोटा में भी माता रानी की पूजा-अर्चना की तथा माता सेवा जस गीत में शामिल होकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

इस दौरान विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि, “शारदीय नवरात्रि हमारी आस्था, श्रद्धा, संस्कृति और सनातन परंपराओं का पावन पर्व है। माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस, सेवा, सद्भाव और सकारात्मकता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। माता रानी के दर्शन एवं सेवा गीतों में शामिल होकर मन को अपार शांति और ऊर्जा की अनुभूति होती है। हमारी कामना है कि माँ जगदम्बा की कृपा बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे। किसान भाइयों की फसलें लहलहाएँ, युवाओं के सपने साकार हों और प्रत्येक घर में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।”
उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं एकता को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

विधायक श्री दीपेश साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए माँ दुर्गा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।

इस दौरान प्रदेश मंत्री संध्या परगनिया  राजा गौकरण साहू संदीप परगनिया, एन के तिवारी,योगेश वर्मा,सौरभ साहू,अश्वनी साहू ताराचंद साहू सुन्दर यादव विधायक प्रतिनिधि किशुन साहू रोहित साहू हेमलाल देवांगन डामन साहू,संतोष यादव,रमेश साहू, थानेश्वर साहू, सूखेनंद यादव पीला राम साहू, योगेश धीवर,पुरुषोत्तम यादव,सहित समस्त जनप्रतिनिधि ग्रामवासी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे l

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3