बेमेतरा:-लोकतंत्र बचाओ, जनआवाज बुलंद करो — बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च

बेमेतरा:-लोकतंत्र बचाओ, जनआवाज बुलंद करो — बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च

बेमेतरा:-लोकतंत्र बचाओ, जनआवाज बुलंद करो — बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च
बेमेतरा:-लोकतंत्र बचाओ, जनआवाज बुलंद करो — बेमेतरा में कांग्रेस का पैदल मार्च
मेघू राणा बेमेतरा।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व में आज ब्लॉक कांग्रेस भवन से गांधी चौक स्थित राम मंदिर प्रांगण तक “लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च” निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की पारदर्शिता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की तथा कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे “वोट चोरी” के आरोपों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कार्रवाई तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन कर लोकतांत्रिक अधिकारों की दिलाई याद
पैदल मार्च के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया। अनुच्छेद 326 के अनुसार लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव वयस्क मताधिकार के आधार पर होते हैं और 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का पात्र भारतीय नागरिक मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का अधिकार रखता है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान द्वारा प्रत्येक पात्र नागरिक को दिया गया मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। इसलिए मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े किसी भी गंभीर सवाल का समाधान निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच के माध्यम से होना चाहिए।
आशीष छाबड़ा ने कहा— जनता के वोट और संविधान के अधिकार से बड़ा कुछ नहीं
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट और उसका विश्वास है। आज देश में हमारे नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी लगातार मतदाता सूची एवं चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को सार्वजनिक रूप से उठा रहे हैं और “वोट चोरी” के आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। इन आरोपों पर राजनीतिक बहस से आगे बढ़कर तथ्यों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए गए सवालों का तथ्यात्मक जवाब दिया जाना चाहिए। जनता के मत की पवित्रता, संविधान के अधिकार और लोकतंत्र की विश्वसनीयता सर्वोपरि है। यदि मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया को लेकर किसी भी स्तर पर संदेह उत्पन्न होता है, तो उसकी पारदर्शी जांच से ही जनता का विश्वास मजबूत होगा।
श्री छाबड़ा ने कहा कि अनुच्छेद 326 केवल संविधान की एक धारा नहीं, बल्कि हर पात्र भारतीय नागरिक के मतदान के अधिकार की संवैधानिक गारंटी का आधार है। इसलिए कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदाता के सम्मान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से लगातार उठाती रहेगी।
पैदल मार्च में गुरुदयाल सिंह बंजारे मंगत साहू कविता साहू दिनेश पटेल प्राणीश चौबे मिथलेश वर्मा रश्मि मिश्रा ईश्वर वर्मा रोशन सिन्हा देवेंद्र साहू विवेक राजपूत अश्वनी अनंत गणेश राजपूत विजय बघेल झम्मन बघेल राजू साहू सुमन गोस्वामी रवि रजक हरीश साहू शशि प्रभा गायकवाड सुशीला जोशी बालकुमारी ध्रुव रीता पाण्डेय शकुंतला साहू योगिता साहू ललित विश्वकर्मा चंद्र प्रकाश साहू राधे श्याम देवांगन चंद्र शेखर परगनिहा सविता हिरवानी रीना मिथलेश वर्मा जनता साहू लुकेश वर्मा बहल वर्मा ऋषि वर्मा सतीश मार्कण्डेय मोंटू तिवारी मोहित वर्मा महानंद यादव अजय राज सेन भाव सिंह राज भागवत साहू चन्द्र प्रकाश शीतलानी लीलाराम निषाद निलेश ठाकुर यौवन डिंडौरे शिव वर्मा दीपक दिनकर अनिल दुबे प्रतीक दुबे टोकेश्वर साहू प्रकाश ठाकुर मिनटा नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3