बेमेतरा:-अखण्ड साहेब धुन में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-अखण्ड साहेब धुन में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

बेमेतरा:-अखण्ड साहेब धुन में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू
बेमेतरा:-अखण्ड साहेब धुन में शामिल हुए विधायक दीपेश साहू

कुरूद (पेण्ड्री) में ₹12.83 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मेघू राणा बेमेतरा। ग्राम कुरूद (पेण्ड्री) में आयोजित एक दिवसीय अखण्ड साहेब धुन कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू शामिल हुए। विधायक श्री साहू ने अखण्ड साहेब धुन में श्रद्धापूर्वक शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक श्री दीपेश साहू ने ग्रामवासियों की सुविधा और गांव के विकास को गति देने वाले कुल ₹12.83 लाख की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें ₹5 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन, ₹3.43 लाख की लागत से निर्मित स्व-सहायता समूह शेड (कचरा शेड) तथा ₹4.40 लाख की लागत से निर्मित व्यवसायिक परिसर सह शौचालय शामिल हैं।

विकास कार्यों को लेकर विधायक का संबोधन
विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि गांव का विकास हमारी प्राथमिकता है और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार लगातार किया जा रहा है। सामुदायिक भवन, व्यवसायिक परिसर एवं अन्य सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य ग्रामीणों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ ही गांव की सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी दिशा में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विधायक श्री साहू ने कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव की जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना उनका संकल्प है। ग्रामीणों द्वारा बताई गई आवश्यकताओं एवं जनहित की मांगों के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सड़क, भवन, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास की आधारशिला है।

अखण्ड साहेब धुन के आयोजन को बताया सामाजिक एकता का माध्यम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। अखण्ड साहेब धुन जैसे आयोजन हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने आयोजन के सफल आयोजन के लिए ग्रामवासियों एवं आयोजक समिति को शुभकामनाएं दीं तथा क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

विधायक श्री साहू ने कहा कि “जनसेवा ही संकल्प और जनकल्याण ही प्राथमिकता” के उद्देश्य के साथ बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों का सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में इस दौरान राजा गौकरण साहू विनीता हेमनाथ सरपंच नारायण साहू सरपंच पिंटू साहू पूर्व सरपंच सीजन साहू अश्वनी मानिकपुरी सुंदर यादव ताराचंद साहू दीपक यादव पुरुषोत्तम साहू भोजराज यादव पीलू राम साहू प्रकाश साहू गोवर्धन साहू ललित साहू संतोष साहू तोरण साहू बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक पदाधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3