*खरोरा को मिली बड़ी सौगात, विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति के लिए अल्ट्राटेक ने दिए सबमर्सिबल पंप*

*खरोरा को मिली बड़ी सौगात, विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति के लिए अल्ट्राटेक ने दिए सबमर्सिबल पंप*

*खरोरा को मिली बड़ी सौगात, विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति के लिए अल्ट्राटेक ने दिए सबमर्सिबल पंप*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*खरोरा को मिली बड़ी सौगात, विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति के लिए अल्ट्राटेक ने दिए सबमर्सिबल पंप*
खरोरा
 नगर विकास एवं जन-सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नगर पंचायत खरोरा को बड़ी सौगात मिली है। नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी तथा वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनिल सोनी के निरंतर प्रयास, कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
आदित्य बिड़ला ग्रुप की अग्रणी कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट: बैकुण्ठ) द्वारा कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के सौजन्य से नगर पंचायत खरोरा के विभिन्न वार्डों में सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उच्च क्षमता के बोरवेल सबमर्सिबल पंप उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 10 एचपी, 5 एचपी, 3 एचपी एवं 1 एचपी क्षमता के पंप शामिल हैं।
इन पंपों की उपलब्धता से नगर के विभिन्न वार्डों में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने तथा पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद है। इस पहल को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर अनिल सोनी एवं श्रीमती सुनीता अनिल सोनी ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्रबंधन एवं कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जन-सुविधाओं के विस्तार में संस्थाओं का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रबंधन को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का अटूट विश्वास और सहयोग ही हमारी असली ताकत है। यही विश्वास हमें खरोरा नगर की उन्नति एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3