*दो माताओं का धरा पर है मिलन*
*धन्य होगा हर भक्त का जीवन..*
|| वृत्ति एवं भक्ति का दिव्य संगम ||
जय माता दी!
हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्ग की धरा पर दो महामाताओं का ऐतिहासिक मिलन होने जा रहा है।
*इस वर्ष शारदीय नवरात्र में विराजमान दुर्गा धाम (पुरानी गंजमंडी, गंजपारा, दुर्ग) एवं सत्तीचौरा धाम (सत्तीचौरा, दुर्ग) की पावन प्रतिमाओं का एतिहासिक एवं अलौकिक दृश्य का मिलन संपन्न होगा।*
भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण इस स्वर्णिम क्षण के साक्षी बनें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
*दो माताओं का जमी पर है मिलन*
• दिनांक: 11 अक्टूबर 2026 रविवार
• समय: प्रातः 11:00 बजे
• स्थान: शनिचरी रोड, लेकव्यू मोड़ के सामने, गंजपारा, दुर्ग
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। आइए, इस ऐतिहासिक और दिव्य मिलन के प्रत्यक्षदर्शी बनकर माता रानी के चरणों में अपनी हाजिरी लगाएं और पुण्य लाभ अर्जित करें।
निवेदक:
समस्त गंजपारा वासी, दुर्ग