बस्तर और बालोद वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात: रायपुर से रावघाट के बीच नई मेमू ट्रेन को मिली मंजूरी, जानिए पूरा टाइम टेबल
बस्तर और बालोद वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात: रायपुर से रावघाट के बीच नई मेमू ट्रेन को मिली मंजूरी, जानिए पूरा टाइम टेबल
दल्ली राजहरा / रायपुर:
रेलवे मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए रायपुर से रावघाट के बीच नई मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा शुरू करने की आधिकारिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सेवा के शुरू होने से बस्तर अंचल, बालोद जिले और दुर्ग-रायपुर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों व व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन (शनिवार को छोड़कर) पटरी पर दौड़ेगी।
समय सारणी (Timetable)
-
ट्रेन नंबर 68769 (रावघाट ➔ रायपुर मेमू)
- रावघाट: सुबह 06:30 बजे रवाना होगी।
- ताड़ोकी: आगमन सुबह 07:00 बजे | प्रस्थान 07:02 बजे।
- दल्ली राजहरा: आगमन सुबह 08:25 बजे | प्रस्थान 08:30 बजे।
- दुर्ग: आगमन सुबह 11:30 बजे | प्रस्थान 11:40 बजे।
- रायपुर: दोपहर 01:05 बजे पहुंचेगी।
पहुंचेगी।
-
ट्रेन नंबर 68768 (रायपुर ➔ रावघाट मेमू)
- रायपुर: दोपहर 01:20 बजे रवाना होगी।
- दुर्ग: आगमन दोपहर 02:30 बजे | प्रस्थान 02:35 बजे।
- दल्ली राजहरा: आगमन शाम 04:35 बजे | प्रस्थान 04:40 बजे।
- ताड़ोकी: आगमन शाम 06:25 बजे | प्रस्थान 06:27 बजे।
- रावघाट: रात 07:00 बजे पहुंचेगी।
पहुंचेगी।
मुख्य विशेषताएं:
- दिन: शनिवार को छोड़कर सप्ताह के सभी छह दिन संचालित होगी।
- स्टॉपेज: मार्ग में पड़ने वाले सभी तय स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा।
- मेंटेनेंस: ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव भिलाई मेमू शेड में किया जाएगा।
रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे को जल्द से जल्द सुविधाजनक तिथि से इसका संचालन शुरू करने और आवश्यकता पड़ने पर उद्घाटन स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश दिए हैं।