*युवाओं को मोहरा बनाना बंद करे विपक्ष, कानून से खिलवाड़ पर मिलेगा करारा सबक - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
*युवाओं को मोहरा बनाना बंद करे विपक्ष, कानून से खिलवाड़ पर मिलेगा करारा सबक - भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे*
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दिल्ली की सड़कों पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' और कांग्रेस समर्थित तत्वों द्वारा फैलाई गई अराजकता पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए इसे देश को अस्थिर करने की एक कुत्सित और देशद्रोही साजिश करार दिया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र की आड़ में दिल्ली को बंधक बनाने, सड़कों को जाम करने और आम नागरिकों के जीवन को नर्क बनाने की इस गिद्ध-राजनीति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीधे तौर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी राजनीतिक जमीन पूरी तरह खो चुका नेतृत्वविहीन और मुद्दाविहीन विपक्ष अब अभिजीत दीपके जैसे अराजक चेहरों और मासूम युवाओं को अपनी ढाल बनाकर देश में अशांति का माहौल पैदा करना चाहता है।यह तथाकथित 'कॉकरोच प्रदर्शन' बिना किसी ठोस आधार, सबूत या तर्क के केवल और केवल विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत की बढ़ती साख और आर्थिक प्रगति के रथ को रोकने का एक घिनौना 'टूलकिट स्टंट' है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे कांग्रेस और इन अराजक तत्वों के बहकावे में आकर उनका राजनीतिक मोहरा न बनें,क्योंकि कानून और देश की संप्रभुता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी उपद्रवी को यह राष्ट्रवादी सरकार छोड़ने वाली नहीं है,दिल्ली पुलिस द्वारा इन अराजक तत्वों को हिरासत में लेना सिर्फ एक शुरुआत है और अगर देश की शांति से खिलवाड़ की कोशिश दोबारा हुई,तो इन राष्ट्रविरोधी ताकतों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा जिसे इनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।