आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने उत्साहपूर्वक निभाई भागीदारी

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने उत्साहपूर्वक निभाई भागीदारी

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने उत्साहपूर्वक निभाई भागीदारी
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिला मोर्चा ने उत्साहपूर्वक निभाई भागीदारी
,,, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गवर्नेंस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान
,,,,जिले के 1531आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजन
बालोद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गवर्नेंस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा जिला बालोद के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें जिले के 1531आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता एवं आशा दीदियों का सर्टिफिकेट, शॉल एवं श्री फल देकर सम्मान किया गया। बच्चों का अन्नप्राशन किया गया वहीं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
    पूरे जिले एवं 17 मंडलो में सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। महिला मोर्चा की टीम ने इसमें सहभागिता दी। साथ ही साथ महिला बाल विकास विभाग जिला बालोद से भी सहयोग प्राप्त हुआ। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल हुआ। भाजपा महिला मोर्चा जिला बालोद की अध्यक्ष डॉ मोना टुवानी के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक पूरे जिले में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। डॉ टुवानी ने बालोद, गुरूर एवं गुंडरदेही ब्लॉक के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वयं जाकर सहायिका, कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदीयों का सम्मान किया। 
साथ ही हर एक केंद्र में बच्चों को नेवता भोज करवाया गया। इसमें बच्चों की माताओं को बुलाकर उनसे भी संवाद कर उनको बच्चों की परवरिश के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं को बताया गया, जिसमें सैकड़ों हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में हर क्षेत्र में महिला मोर्चा सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों ने जमकर सहभागिता दिखाई, जिससे कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा। यह पहला मौका मिला सभी को आंगनबाड़ी केंद्रों में हर घर मुनगा, घर घर मुनगा अभियान के तहत मुनगा का पौधा रोपण भी किया गया। साथ ही महिलाओं को पोषण की शपथ दिलाई गई एवं उनका एनीमिया जांच भी की गई। 
महिला मोर्चा की सदस्यों ने दी जमकर भागीदारी 
आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। आंगनबाड़ी में अन्नप्राशन, गोद भराई जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें माताओं का सम्मान किया गया। सभी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रमों में ब्लॉक व ग्राम स्तर की महिला मोर्चा की सदस्यों ने इसमें भाग लिया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3