रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*ग्राम पंचायत असौंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ*
खरोरा:
ग्राम पंचायत असौंदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत तिल्दा के उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा व अतिथि के रूप में पूर्व जनपद सदस्य डॉ सुरेन्द्र वर्मा,उप सरपंच रवि तुर्काने,निखिल वर्मा व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री शेषनारायण वर्मा,सचिव बुधराम वर्मा उपस्थित थे।यह अभियान नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ,इसका उद्देश्य विकसित भारत,आत्म निर्भर भारत की ओर आगे बढ़ना है और लक्ष्य को पूरा करना है।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमति दुलारी सुरेन्द्र वर्मा ने पोषण पर हल्का पुल्का चर्चा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व मितानिनों को साड़ी और श्री फल से सम्मान किया और गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार (गोद भराई) का व 6 माह के शिशुओं के मुंह जूठाई का भी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत असौंदा के पंचों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका , मितानिनों सहित ग्राम की माताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।