तिल्दा नेवरा ।
दिलीप वर्मा
9424211900
सेवा सेतु शिविर में भारी भीड़ लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और, आवेदन देकर थक चुके है लोग।
आज सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में सेवा सेतु संकल्प शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर दोपहर बाद शुरू हुई जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी गण उपस्थित हुए, साथ ही कई विभागों के स्टाल यहां पर लगे हुए थे जहां लोग अपने कार्यों के लिए आवेदन दे रहे थे। शिविर में आंगनवाड़ी, महिला समूह आदि की भारी भीड़ इकट्ठा की गई थी, आम नागरिक बहुत कम थे, कई आमजन जो अपने छोटे मोटे कार्यों के लिए आए हुए थे वे सिर्फ आवेदन दे रहे थे, लेकिन उनका काम नहीं हो पा रहा है।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधि भले ही अपनी सरकार की गुणगान करें बखान करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है।
जमीनी हकीकत में लोग अपने कार्यों के लिए भटक रहे हैं इसका जीता जाता उदाहरण आज भी नेवरा के शिविर में देखने को मिला, इस शिविर में नेवरा निवासी ईश्वर दास मानिकपुरी अपने पुत्र के आधार कार्ड में नाम पर एक छोटी सी हुई त्रुटि को लेकर उसे सुधरवाने भटक रहा था लेकिन उसका काम नहीं हो पाया कभी सर्वर डाउन का बहाना है तो कभी और कुछ, इसी तरह से तिल्दा ब्लॉक के ग्राम नकटी खपरी निवासी गौत राम ढीढी जो कि विकलांग है और बैसाखी से चलते शिविर स्थल पर पहुंचे थे और ट्रायसिकल की मांग की। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी तिल्दा ब्लॉक के ही अन्य दो शिविरों में उन्होंने आवेदन दिया है और आज इस शिविर में तीसरी बार आवेदन दे रहे हैं लेकिन आज तक उनको ट्रायसिकल नहीं मिल पाई है, इसी तरह से कुछ अन्य लोग भी विभिन्न विभागों के लगे स्टालों पर आवेदन देकर चले गए, ऐसे लोगों का भी कहना था कि शिविरों के माध्यम से आवेदन लिए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत पर उनका काम नहीं हो पता, उन्हें अपने कामों के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
वही बुधवार को नेवरा में आयोजित इस सेवा सेतु संकल्प शिविर में खाद्य औषधि प्रशासन विभाग का स्टाल नदारत रहा, इस विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी यहां उपस्थित नहीं थे, कई लोग उन्हें खोजते भटकते रहे।
वहीं राशन कार्ड में नाम जुड़वाने राशन कार्ड बनवाने भीड़ रही लोगों से आवेदन लिया गया है, लेकिन उनका नाम कब तक जुड़ेगा ,राशन कार्ड बनेगा या नहीं बनेगा इसकी जानकारी किसी के पास नहीं थी।
ऐसे शिविरों के लिए सरकार के नुमाइंदों द्वारा भारी प्रचार प्रसार तो किया जाता है लेकिन शिविर में पहुंचे लोग अपने कार्यों के लिए भटकते नजर आते हैं, जमीनी स्तर पर उनका काम नहीं हो पाता।
आज भी यह नजारा देखने को मिला है ।
वही बुधवार दोपहर उक्त शासकीय स्कूल में आयोजित शिविर में जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा, जिला पंचायत के सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, सभापति ईश्वर यदु ,सतीश निषाद, भाजपा नेता राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर खुमान वर्मा, लक्ष्मी चंद नागवानी, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा, सहित पार्षद गण, जनपद पंचायत के सभापति एवं सदस्यगण सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
वहीँ जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि आम जनों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े इसलिए हमारी भाजपा की सरकार ऐसे शिविर आयोजित करती है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉक्टर खुमान वर्मा सहित
अन्य अतिथियों ने भी अपने-अपने उद्बोधन व्यक्त किए।
इधर हमारे विश्वस्त सूत्रों ने दावा किया कि आम लोगों का कहना था कि भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधि भले ही अपनी सरकार की प्रशंसा कर ऐसे शिविरों की तारीफ करें लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है जिसकी तस्वीर शिविर में साफ नजर आई।