*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु, जानी कुशलक्षेम*

*अर्जुंदा।*      जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु ने बीते दिनों मध्यप्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से रायपुर पहुंचने पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
मुलाकात के बाद जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कहा, "एक सड़क हादसे में हमारे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी घायल हो गए थे। लंबे उपचार और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे रायपुर लौटे हैं। आज उनसे मुलाकात के बाद ऐसा महसूस हुआ कि प्रदेश अध्यक्ष की शारीरिक पीड़ा, उनके संगठन के प्रति जुनून और जज्बे के आगे बौनी साबित हुई है।"
श्री यदु ने आगे कहा कि आज भी वे उसी गर्मजोशी और ऊर्जा के साथ कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना निश्चित ही उनके मजबूत आत्मबल और इच्छाशक्ति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे जनप्रिय नेता किरण सिंह देव जी जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीतिक मैदान में वापसी करें और हमेशा की तरह हम सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3