उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु जनसेवक तथा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने पावन धाम उज्जैन पहुंचकर शीश नवाया।
उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु जनसेवक तथा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता शिवम तिवारी ने पावन धाम उज्जैन पहुंचकर शीश नवाया।
उन्होंने चांदी द्वार पर जाकर पूजा अर्चना की और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर नंदी जी के समीप बैठकर ध्यानमग्न हो आत्मिक शांति प्राप्त की।
दर्शन के उपरांत मंदिर परिसर की भव्यता, शांत वातावरण और प्रबंधन की सराहना करते हुए तिवारी ने कहा कि महाकाल की नगरी में कदम रखते ही मन में एक अलौकिक ऊर्जा और भक्ति का संचार होता है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए भी बाबा के समक्ष कामना की और सभी भक्तों से इस दिव्य तीर्थ की यात्रा करने का आह्वान किया।