*छड़िया में ‘एक दिया बाबा के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन*
छड़िया, 19 अक्टूबर 2026 :- ग्राम पंचायत छड़िया में शारदीय नवमी के पावन अवसर पर परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की असीम कृपा एवं आशीर्वाद से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘एक दिया बाबा के नाम’ कार्यक्रम का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम बड़े मंदिर, सतनाम चौक छड़िया में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्वमानव समाज में प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के साथ बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में सतनामी समाज के तिलक रात्रे, टीकाराम महिलांग, चंद्रिका महिलांग, करण बर्मन, गयाचंद चतुर्वेदी, देवेंद्र रात्रे, जितेंद्र महिलांग, महेश महिलांग , श्यामु भाई, हरखराम बंजारे, वरिष्ठजनों सहित समस्त मानव समाज के लोगों ने सहभागिता निभाई तथा जैतखाम निर्माण के भूमिपूजन अवसर पर अपनी उपस्थिति एवं आशीर्वाद प्रदान किया। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की आरती के साथ कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक समापन हुआ।
उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी *विनोद कुर्रे* द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम ने बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और मानव कल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।