*राहुल और प्रियंका ने की पुलिस से अभ्रदता।अर्जुंदा में भाजपाइयों ने फूंका पुतला।*

*राहुल और प्रियंका ने की पुलिस से अभ्रदता।अर्जुंदा में भाजपाइयों ने फूंका पुतला।*

*राहुल और प्रियंका ने की पुलिस से अभ्रदता।अर्जुंदा में भाजपाइयों ने फूंका पुतला।*
*राहुल और प्रियंका ने की पुलिस से अभ्रदता।अर्जुंदा में भाजपाइयों ने फूंका पुतला।*
*अर्जुंदा-*         नई दिल्ली में हुए INDIA ब्लॉक के हालिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प और कथित दुर्व्यवहार को लेकर देशव्यापी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार शाम को भाजयुमो मंडल अर्जुंदा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर के व्यस्त बस स्टैंड चौक पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया।

*दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप*

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के उपाध्यक्ष नरेश यदु ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी के पेट में कोहनी मारी, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। श्री यदु ने कहा कि इस कृत्य से कांग्रेस का हिंसक चेहरा पूरे देश के सामने बेनकाब हो गया है और देशवासी उन्हें इस हरकत के लिए कभी माफ नहीं करेंगे।

*'संविधान की किताब हाथ में रखने वाले पढ़ लें संविधान'*
भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता और भाजयुमो अध्यक्ष नवीन राजपूत ने राहुल गांधी को "अराजकतावादी" करार दिया। उन्होंने कहा "एक तरफ हाथ में संविधान की किताब लेकर घूमना और दूसरी तरफ कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करना, यही कांग्रेस का असली दोहरा चरित्र है। राहुल और प्रियंका गांधी को संविधान की किताब सिर्फ प्रदर्शन के लिए हाथ में लेकर घूमने की बजाय उसे गहराई से पढ़ने की सख्त जरूरत है।

*प्रदर्शन के बीच फंसीं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया!*

बस स्टैंड चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के जमा होने और पुतला दहन के चलते कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस चक्काजाम की स्थिति के बीच कांग्रेस सरकार की पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया का वाहन भी प्रदर्शन स्थल के पास फंस गया। आगे का रास्ता बंद होने के चलते बिना समय गंवाए पूर्व मंत्री के वाहन को नगर के अंदरूनी (डायवर्टेड) मार्ग से सुरक्षित निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
      इस पूरे प्रदर्शन के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु, भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन राजपूत,युगल बोरकर,संजय साहू,सुनील बेलचंदन,राम माण्डले,गुमान यादव, गिरधर निषाद, मनीष ठाकुर,कमलेश साहू,विनोद सिन्हा, चंगू यादव, निरंजन साहू,सूर्यकांत गजेन्द्र, विशु तिवारी,बृजलाल साहू, छबि कोर्राम, ढालेंद्र ठाकुर,ऋषभ शरमाजआराध्य शर्मा,घना सिन्हा,रमेश सोनी, खोमान चंद्राकर,ज्ञान सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे,

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3