प्रेस -विज्ञप्ति
""""""""""""""'"''
गुटबाजीसे ऊपर उठकर फेडरेशन के विस्तार के लिए कार्य करने को हुए राजी!
------------------------
बिलासपुर/छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री रवीन्द्र राठौर जी के आवश्यक दिशा-निर्देश एवं श्री अश्विनी कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व बिलासपुर संभाग प्रभारी की अगुवाई में ब्लॉक एवं जिला फेडरेशन कार्य समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 4/09/26को तिलक नगर कोन्हेर उघान में आहूत किया गया जिसमें में आपसी तालमेल और समन्वय स्थापित कर फेडरेशन के विस्तार कार्यक्रम को चट्टानी एकता का परिचय देते हुए सक्रियता दिखाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा आपसी खींचतान
मौजूद मतभेद एवं गुटीय ध्रुवीकरण को भुलाकर कर एकसाथ मिलकर कार्य करने को राजी हुए इस समझाईश फेडरेशन द्वारा घोषित कार्यक्रम कार्य नीति व योजना का क्रियान्वयन हेतु टीम भावनाओं का विशेष ध्यान रखें अंत में नवनियुक्त हुए संभाग प्रभारी श्री अश्विनी कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री विकास कायरवार बिलासपुर संभाग महामंत्री श्री अनिमेष दीक्षित जिला उपाध्यक्ष
नवमनोनयन पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष श्री सुनील पांडेय एवं जिला सचिव श्री रविन्द्र खुटे द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र यादव प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री चंद्र प्रकाश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता श्री सुनील पांडेय जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार साहू जिला उपाध्यक्ष श्री विवेक तिवारी विधि सलाहकार श्री संजय यादव जिला संयुक्त सचिव श्री अवधेश विमल जिला मीडिया प्रभारी श्री अजीत कुजूर ब्लॉक अध्यक्ष बिल्हा श्री रविन्द्र बागड़े श्री नवीन क्षत्री श्री कृष्ण कौशिक श्री अभय रंजन मिश्रा आदि शिक्षक साथी मौजूद थे! उक्त आशय की जानकारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री वीरेन्द्र यादव ने दी है