कापसी (लोहारा) में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, पारंपरिक खेलों में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
कापसी (लोहारा) में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, पारंपरिक खेलों में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
कापसी (लोहारा):
क्षेत्र के ग्राम कापसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में पूजा-अर्चना के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक व पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उत्सव के दौरान मुख्य आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके अलावा खुड़सी (कुर्सी) दौड़, आलू दौड़, सुई-धागा दौड़ और जलेबी दौड़ जैसी रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी स्पर्धाओं में प्रतिभागियों ने कड़ा मुकाबला किया और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मंच से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने में गांव के युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम के संचालन व व्यवस्था में संतराम आमले, भीखम देवांगन, हरीश यादव, सचिन भुआर्य, रुमलाल आमले, पुरसोत्तम माहला और सुखचर्ण आलसारे सहित कई ग्रामीण सक्रिय रूप से मौजूद रहे।