ग्राम बिटकुली में पितृपक्ष के अवसर पर हुआ भव्य रामायण का आयोजन

ग्राम बिटकुली में पितृपक्ष के अवसर पर हुआ भव्य रामायण का आयोजन

ग्राम बिटकुली में पितृपक्ष के अवसर पर हुआ भव्य रामायण का आयोजन
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*ग्राम बिटकुली में पितृपक्ष के अवसर पर हुआ भव्य रामायण का आयोजन
लोक कलाकारों ने संगीत के माध्यम से सुनाई बालकांड की कथा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल**
खरोरा।
 ग्राम बिटकुली में पितृपक्ष के पावन अवसर एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपलक्ष्य में भाव रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खेदूराम साहू एवं समस्त साहू परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से पहुंचे आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के लोक कलाकारों ने संगीत के माध्यम से भाव रामायण की प्रस्तुति देते हुए बालकांड की कथा का वर्णन किया।
कथा वाचन के दौरान माता मैना के जन्म एवं उनके पौराणिक स्वरूप की कथा विस्तार से सुनाई गई। कथा वाचकों ने बताया कि शिव पुराण में माता मैना की उत्पत्ति एवं जन्म का वर्णन मिलता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माता मैना पितृदेव की मानस पुत्री थीं। उनकी तीन बहनें मैना, सुनैना और कलावती के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेकर अलग-अलग दिव्य स्वरूपों के प्रकट होने का माध्यम बनीं।
कथा के अनुसार माता मैना पर्वतराज हिमालय की पत्नी बनीं और उनके यहां माता पार्वती ने पुत्री के रूप में जन्म लिया। वहीं उनकी बहन सुनैना का विवाह राजा जनक से हुआ, जिनके यहां माता सीता का प्राकट्य हुआ। तीसरी बहन कलावती से संबंधित राधा-कृष्ण की पौराणिक कथा का भी कथा वाचकों ने वर्णन किया।
लोक कलाकारों ने कथा को पारंपरिक संगीत, भजनों और लोकगीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बारहमासी लोकगीतों सहित विभिन्न पारंपरिक गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीत की प्रस्तुति पर उपस्थित दर्शक झूमने और नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में अंचल के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा एवं लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्राम सहित पूरे अंचल में चर्चा रही।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आयोजकों में खेदूराम साहू, नंदकुमार साहू, छोटू साहू, श्रीमती केसरी साहू, रामजी साहू, जगतराम साहू, मंगू साहू, मुराद साहू, गोलू साहू सहित समस्त साहू परिवार, बिटकुली का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में समस्त साहू परिवार की ओर से उपस्थित लोक कलाकारों एवं श्रद्धालुओं को पितृपक्ष, नवरात्र एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3