रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा की बेटी देविका सोनकेवरा बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़ 2026 के खिताब से नवाजा गया*
खरोरा
कहते है यदि किसी कार्य को करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो, तो उसे पूरा करने का मार्ग अपने आप मिल जाता है कुछ ऐसा ही कर दिखाया है राजीव नगर,नगर पंचायत खरोरा की रहने वाली बेटी देविका सोनकेवरा ने जो पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में बी. एस. सी. बी. एड.के 5 वें सेमेस्टर में अध्यधयनरत छात्रा है जिन्होंने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2026 में जूनियर वर्ग में विगत दिनों 26 से 27 सितंबर 2026 को प्रगति भवन ऑफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी सिविक सेंटर, भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित 76 किलो बालिका वर्ग में चार गोल्ड मेडल जीतकर अपनी अद्भुत खेल तकनीक और असाधारण प्रतिभा के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए" बेस्ट लिफ्टर ऑफ छत्तीसगढ़ 2026" का खिताब अपने नाम दर्जकर न सिर्फ ट्रॉफी पर कब्जा किया बल्कि खेल जगत के दिग्गजों को भी प्रभावित किया है ,जो आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी । बता दे कि इस प्रतिभाशाली बेटी ने पिछले 15 से 19 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भी बेस्ट पावर लिफ्टर ऑफ़ छत्तीसगढ़ का अवार्ड जीत कर नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता जो 23 से 28 जून 2026 को हैदराबाद (तेलंगाना) में प्रतिनिधित्व किया था एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 3 से 8 जून 2026 को चेन्नई (तमिलनाडु) में पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस उभरते हुए सितारे ने अपनी माता पिता के साथ साथ खरोरा परिक्षेत्र व छत्तीसगढ़ का भी नाम रोशन किया है।
इस सफलता पर पिता के.पी.सोनकेवरा , माता राजकुमारी सोनकेवरा,जिम ट्रेनर एवं मैनेजर के. साईं राव , हरीश देवांगन सेवानिवृत व्याख्याता , भोजराम मनहरे प्रांतीय मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ,ललित बनारसी ,अरविंद पुष्पकार,जितेंद्र बारले ,श्रुति शुक्ला ,पायल भगत एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के प्राध्यापकों,छात्र छात्राओं ने उज्ज्वल भविष्य की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया है।