बेमेतरा:-सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 03 मे आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3-2 में आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजन
बेमेतरा:-सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 03 मे आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3-2 में आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम आयोजन
विधायक दीपेश साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
नेवता भोज, अन्नप्राशन, मटका फोड़, केला खाओ एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए
मेघू राणा बेमेतरा।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड केंद्र क्रमांक 3-2 में आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सहभागिता, स्वच्छता, पोषण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों एवं महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा। नेवता भोज, अन्नप्राशन संस्कार, मटका फोड़, केला खाओ प्रतियोगिता एवं कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक एवं जागरूकता आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं।
*स्वच्छता का संदेश देती बच्चों की कविता ने बांधा समां*
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वच्छता अभियान एवं डस्टबिन के उपयोग को लेकर विधायक श्री दीपेश साहू के समक्ष कविता प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया। मेघा साहू ने स्वच्छता विषय पर कविता प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित अतिथियों ने सराहा। विधायक श्री साहू ने मेघा साहू का उत्साहवर्धन करते हुए ₹500 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
बच्चों द्वारा स्वच्छता को लेकर प्रस्तुत की गई कविताओं और संदेशों के माध्यम से लोगों को अपने घर, गली-मोहल्ले को स्वच्छ रखने तथा कचरे को निर्धारित डस्टबिन में डालने के लिए प्रेरित किया गया।
विधायक श्री दीपेश साहू ने इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण से जोड़ना है। आनंद मंगल मिलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में आपसी सहभागिता और अपनत्व की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा स्वच्छता को लेकर दी गई प्रस्तुति सराहनीय है। स्वच्छ बेमेतरा का संकल्प तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सहभागी बने। उन्होंने महिलाओं, बच्चों और हितग्राहियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा आसपास के लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत बेमेतरा के अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा ने कहा—जनभागीदारी से मजबूत होगा सेवा का संकल्प। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को जोड़कर सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत किया जा रहा है। वार्ड स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से शासन की योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचती है और लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पोषण और महिला-बाल विकास जैसे विषयों में जनभागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। नगर पालिका क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं महिला समूहों का आभार व्यक्त किया।
*कुपोषित बच्चों को पोषण आहार एवं हितग्राहियों का सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान युगांश सेन को ‘पोषण’ योजना के अंतर्गत पोषण आहार प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सती सेन, राधिका साहू, भारती राजपूत एवं हेमा साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं रजनी वर्मा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही के रूप में तथा हेमा साहू को महतारी वंदन योजना की हितग्राही के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजित केला खाओ प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ और मटका फोड़ जैसी गतिविधियों में बच्चों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, महामंत्री संदीप यादव, विनय साहू, पार्षद पंचू साहू, गौरव साहू, रवि मुलवानी, सवाना बाई, योगेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष हेमा जय दिवाकर सहित जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में सती सेन, बरखा रानी शर्मा, आशा पांडे, सनत साहू, राधिका साहू, रजनी मरावी, संतोषी सेन, संतोषी पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, पोषण, महिला सशक्तिकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। आनंद मंगल मिलन कार्यक्रम ने वार्डवासियों के बीच आपसी सहभागिता और सामाजिक समरसता को भी मजबूत किया।