रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
***स्वामी आत्मानंद स्कूल
गनियारी में हुआ आत्महत्या रोकथाम एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन***
खरोरा -
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 7 से 12 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 12 सितंबर 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गनियारी में आत्महत्या रोकथाम एवं जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला अस्पताल पंडरी रायपुर के प्रशिक्षक ममता गोस्वामी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं राजेश्वरी ध्रुव क्लिनिकल
साइकोलॉजिस्ट के द्वारा छात्रों को "चलो बात करे" के तर्ज पर परीक्षा के तनाव से बचने, चिंता, अवसाद, चिड़चिड़ापन एवं आत्महत्या रोकथाम हेतु जागरूकता एवं उनके बचाव के तरीके तथा पहचान के बारे में विस्तार से विभिन्न गतिविधियों एवं खेल के द्वारा जानकारियां प्रदान की गई । कार्यशाला के सफलतापूर्वक संपादन में संस्था के प्राचार्य श्रीमती के. एल. टोप्पो का मार्गदर्शन एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष यशवंत वर्मा का विशेष सहयोग एवं समन्वय रहा। इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती माया मैडम, राजपूत मैडम, मधु मैडम, सची मैडम एवं समस्त स्टाफ सहित सदस्य दिलेश्वर वर्मा उपस्थित रहे