रिपोर्टर रोहित वर्मा
लोकेशन खरोरा
*खरोरा पुलिस ने दो आरोपियों से जब्त की 186 पाव शराब*
खरोरा
खरोरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो जगह अवैध शराब पकड़ी। एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि - सारागांव-निलजा मोड़ मेन रोड के पर पहली रेड की। यहां प्रवीण देवांगन के पास से 138 पौवा देशी मदिरा जब्त की गई। शराब सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी थी। कुल मात्रा 24 लीटर 840 मिली निकली। कीमत
1 13,800 रुपए बताई गई। आरोपी प्रवीण देवांगन पिता स्वर्गीय जगन्नाथ देवांगन उम्र 37 साल, निवासी सारागांव बस स्टैंड के पास है। इस मामले में अपराध क्रमांक 438/26धारा 34 (2) आबकारी एक्ट दर्ज किया गया।
दूसरी कार्रवाई लेबर कॉलोनी रायखेड़ा में हुई। यहां हरिशंकर उर्फ भद्दर के पास से 48 पौवा देशी शराब जब्त की गई। शराब लाल-काले रंग की प्लास्टिक बोरी
में रखी थी। कुल मात्रा 08 लीटर 640 मिली निकली। कीमत 4,800 रुपए बताई गई। आरोपी हरिशंकर उर्फ भद्दर पिता भागबली मधुकर, उम्र 23 साल, निवासी ठेलकी वार्ड क्रमांक 03 थाना पलारी, हाल पता ग्राम रायखेड़ा लेबर कॉलोनी है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को शराब रखने के संबंध में नोटिस दिया। आरोपियों ने कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया। पुलिस ने मौके पर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को अलग-अलग दी गई। दोनों को न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंचल तिवारी के मार्गदर्शन में हुई। अनुविभागीय अधिकारी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में हुई। थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में टीम ने रेड की।