महेश्वर साहू को "प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी" बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर...

महेश्वर साहू को "प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी" बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर...

महेश्वर साहू को "प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी" बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर...
*प्रेस विज्ञप्ति*
""""""""""""""”"""""

महेश्वर साहू को "प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी" बनाए जाने पर साहू समाज में हर्ष की लहर...
 दल्ली राजहरा//- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष- डॉक्टर नीरेंद्र साहू, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक- बी. सी. साहू, सहसंयोजक द्वय- बेदलाल साहू, रमाकांत साहू व प्रदेश महामंत्री- शंकर साहू की अनुशंसा पर संगठनात्मक विस्तार करते हुए कर्मचारी -अधिकारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ में महेश्वर साहू को "प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी" के पद पर नियुक्त किया गया है।

 नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी- महेश्वर साहू पूर्व से ही समाज के विकास, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के कार्यों में सक्रिय रूप से अपना योगदान देते रहे हैं।

 महेश्वर साहू प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ उसका निर्वहन करुंगा।
 छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के मार्गदर्शन में कर्मचारी अधिकारी-प्रकोष्ठ सशक्त होगा और शिक्षा तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर प्रगति करेगा।

 महेश्वर साहू को कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मिडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमार साहू ,प्रेम प्रकाश साहू, धर्मेन्द्र साहू, उत्तम साहू,बोधन साहू, मनोज साहू, सुभाष साहू ,हरि सौंदर्य साहू, मंगेश्वर साहू, तरुण गंजीर, प्यारेलाल साहू , राजेश साहू आदि प्रमुख रूप से शामिल है।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू प्रदेश महामंत्री ने दिया है।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3