*शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने किया नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला का भव्य प्रदर्शन, साथ में हुआ न्योता भोज का आयोजन*

— शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला छड़िया में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं चित्रकला का भव्य प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत एवं डिजिटल इंडिया की थीम पर आधारित चित्रों के माध्यम से स्वच्छ, सुंदर एवं डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार किया, वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस अवसर पर “विगत 25 वर्षों में भारत एवं आने वाले 25 वर्षों में भारत की संकल्पना” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने
 उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आयोजन के साथ भव्य न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधान पाठक धीरेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि “बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की सोच से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।” कार्यक्रम में सरपंच
 प्रतिनिधि ऊगेंद्र देवांगन, रोजगार सहायक शाखाराम कोशले एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक तारकेश्वर कुमार धीवर एवं भारती तांती की सक्रिय सहभागिता रही, वहीं एनजीओ कार्यकर्ता चंद्रिका कोशले एवं कुसुमलता का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को ड्राइंग शीट, कलर पेन सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3