*खरोरा नगर की स्वच्छता के लिए अदाणी फाउंडेशन की पहल, विशेष सफाई मशीन से शुरू हुई चौक-चौराहों की सफाई*

रिपोर्टर रोहित वर्मा 
लोकेशन खरोरा 

*खरोरा नगर की स्वच्छता के लिए अदाणी फाउंडेशन की पहल, विशेष सफाई मशीन से शुरू हुई चौक-चौराहों की सफाई*
खरोरा। 
नगर पंचायत खरोरा में सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि अनिल सोनी ने जनहित में एक सराहनीय पहल की है। उनके प्रयासों से अदाणी फाउंडेशन ने नगर के लिए विशेष सफाई मशीन उपलब्ध कराई है, जिसके माध्यम से नगर के चौक-चौराहों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी ने नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया था। जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय की गंभीरता को समझते हुए अदाणी फाउंडेशन ने त्वरित पहल करते हुए नगर के लिए विशेष सफाई मशीन उपलब्ध कराई।
इस मशीन के माध्यम से खरोरा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है। इससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर सोनी ने कहा कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि खरोरा नगर का हर कोना स्वच्छ और सुंदर रहे, ताकि नागरिकों को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।
 सोनी ने नगर की स्वच्छता के लिए सहयोग प्रदान करने पर अदाणी फाउंडेशन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही नगरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा खरोरा को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3