सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेजस स्कूल में चित्रकला आयोजन, बच्चों को प्रदान की गई चित्रकला सामग्री
प्रेस विज्ञप्ति
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेजस स्कूल में चित्रकला आयोजन, बच्चों को प्रदान की गई चित्रकला सामग्री
दल्ली राजहरा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेजस स्कूल दल्ली राजहरा में बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता एवं रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे ने विद्यालय पहुंचकर चित्रकला में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा ड्राइंग शीट एवं चित्रकला से संबंधित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।
नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे ने बच्चों से बातचीत कर उनकी बनाई गई चित्रकलाओं को देखा तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राकेश द्विवेदी, मंडल महामंत्री श्री रमेश गुज्जर,श्री स्वाधीन जैन, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद श्री निर्मल पटेल, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद श्री तरुण साहू, श्री जयदीप गुप्ता, श्री आशीष लालवानी सहित सेजस स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान चित्रकला सामग्री प्राप्त होने पर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मनोज दुबे एवं उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति एवं कला प्रतिभा को अभिव्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के महत्व को बढ़ावा देना रहा।