*संत शिरोमणि माँ कर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल*

*संत शिरोमणि माँ कर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल*

*संत शिरोमणि माँ कर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल*
*संत शिरोमणि माँ कर्मा मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भक्तिमय हुआ माहौल*
 लौह नगरी दल्ली-राजहरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। तहसील साहू संघ, दल्ली-राजहरा के तत्वावधान में संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा मंदिर, गांधी चौक में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद दल्ली-राजहरा के अध्यक्ष श्री तोरण लाल साहू उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील साहू संघ के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री शीतल साहू ने की।

*सुबह अभिषेक, दिनभर भजन-कीर्तन*
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे भगवान श्रीकृष्ण के विधि-विधान से अभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई। पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया। इसके पश्चात माँ कर्मा मानस मंडली के सदस्यों द्वारा श्रीरामचरितमानस का सुमधुर पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा और बच्चे इस आयोजन में शामिल हुए

 तहसील अध्यक्ष श्री शीतल साहू ने उपस्थित सभी स्वजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दिया 

*भक्त और भगवान का अटूट प्रेम है माँ कर्मा और श्रीकृष्ण का संबंध - तोरण लाल साहू*
मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हम सभी को धर्म के मार्ग पर चलने और कर्म करते रहने का संदेश दिया है। हम सबको उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारना होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माँ कर्मा और भगवान श्रीकृष्ण के बीच भक्त और भगवान का जो अटूट प्रेम था, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। कहा जाता है कि भक्त माँ कर्मा की निश्छल भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान श्रीकृष्ण स्वयं बाल रूप में प्रतिदिन जगन्नाथ मंदिर से निकलकर उनकी छोटी सी कुटिया में खिचड़ी खाने आया करते थे। भक्त और भगवान का यह संबंध हमें सच्चाई, ईमानदारी और निस्वार्थ भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।
नन्हे मुन्ने बच्चों को भगवान श्री कृष्णा और महारानी राधा का वेशभूषा में सजाया गया था । जहां पर दही लूट का भी आयोजन मंदिर परिसर में किया गया । भगवान श्री कृष्णा और राधा के साथ सभी ने राउत नाचा कभी आनंद लिया ।



*महिला प्रकोष्ठ का मटका फोड़ बना आकर्षण का केंद्र*

इस अवसर पर तहसील साहू संघ महिला प्रकोष्ठ द्वारा पारंपरिक मटका फोड़ खेल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यह आयोजन का मुख्य आकर्षण बन गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती संगीता साहू एवं श्रीमती कुंजेश्वरी साहू को मंच से श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में तहसील साहू संघ के पदाधिकारियों - नवीन साहू, राम सिंह साहू, कमलेश कुमार साहू, भूमिका साहू, सत्या साहू, रेखा साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3