सरोरा स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, गुरुजनों का हुआ सम्मान
सरोरा: शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला सरोरा के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों के जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। स्कूली बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और गुरुजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से व्याख्याता श्री अनिल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला से श्री पी. एन. वर्मा, अरविंद पुष्पकार, अनिल साहू (CAC), राकेश कुर्रे एवं लक्ष्मी साहू की उपस्थिति रही।
वहीं प्राथमिक शाला से श्रीमती भुनेश्वरी यदु, भारती ध्रुव, संतोषी यादव, टिकेश्वर ध्रुव, संतोष नेताम, युसूफ मोहम्मद, शालिनी बघेल, खुशबू तिवारी एवं हेमलता साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।